फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नैथू की कोटेदार ने बेच दिया 20 क्विंटल राशन, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर (बदायूं)। गरीबों का राशन डकारने में ग्राम पंचायत नैथू की कोटेदार और उसका पति भी किसी से पीछे नहीं रहे। दोनों ने मिलकर 20 क्विंटल से ज्यादा राशन बाजार में बेच दिया। राशन का सत्यापन होने पर कालाबाजारी सामने आई। विभाग ने कोटेदार और उसके के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

19 फरवरी को एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य ने अचानक ग्राम पंचायत नैथू स्थित राशन दुकान पर छापा मारा था। उस दिन कोटेदार विनीता घर में मौजूद थी, लेकिन उसका पति गांव में गया हुआ था। एसडीएम को देखकर कोटेदार ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। उनसे कहा था कि अभी उनके पति घर में नहीं है। इससे वह राशन का सत्यापन नहीं होने देंगी।
एसडीएम ने जैसे-तैसे कोटेदार के पति बंटी बाबू को तलाश कराकर बुलवा लिया। उसके बाद राशन का सत्यापन किया गया। दुकान पर न तो साइन बोर्ड लगा था, और न ही टोल फ्री नंबर, सूचना पट, पीएचएच, अंत्योदय कार्ड की सूची लिखी थी। विनीता ने कहा था कि राशन की दुकान उसके नाम है, लेकिन इसका हिसाब किताब उसके पति देखते हैं। राशन का सत्यापन किया गया तो 13.10 क्विंटल गेहूं और 7.35 क्विंटल चावल गायब पाया गया। एसडीएम सदर की आख्या पर पूर्ति निरीक्षक सदर संजय कुमार चौधरी ने कोटेदार विनीता और उसके पति बंटी बाबू के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। जिस पर अलापुर थाने में दोनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

बताते हैं कि कोटेदार और उसका पति काफी समय से राशन की कालाबाजारी कर रहे थे। उन्होंने न सिर्फ गरीबों को राशन डकार लिया। बल्कि 13.10 क्विंटल गेहूं और 7.35 क्विंटल चावल बेच दिया। इससे कोटेदार विनीता और उसका पति बंटी बाबू के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कोटेदार और उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी निष्कर्ष निकलेगा उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- कृष्ण गोपाल शर्मा, इंस्पेक्टर, अलापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें