फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्टॉक छिपाकर की जा रही थी खाद की कालाबाजारी, दुकान सील

विज्ञापन
आसफपुर में खाद की दुकान को सील कराते कृ​षि अ​धिकारी।स्रोत:विभाग
विज्ञापन
बदायूं। ब्लॉक आसफपुर में खाद की कालाबाजारी की शिकायत पर मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत ने छापा मारा। उनको ओरछी चौराहा स्थित सम्राट फर्टिलाइजर्स की दुकान पर पीओएस मशीन पर स्टॉक शून्य दिखाया गया। जबकि मौके पर 4.65 मीट्रिक टन उर्वरक बरामद हुआ। गंभीर गड़बड़ी के चलते प्रतिष्ठान को तत्काल सील कर दिया गया। एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए। कार्रवाई की जानकारी मिलने पर कई दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए।
विज्ञापन

जिले में कई दुकानदार किसानों की जरूरत का फायदा उठाते हुए निर्धारित मूल्य से अधिक पर खाद की बिक्री कर रहे है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत भी की गई। इसी के चलते मंगलवार को उप निदेशक कृषि मनोज कुमार ने ब्लॉक कादरचौक और जिला कृषि अधिकारी ने ब्लॉक आसफपुर में निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कोई भी दुकानदार जिला कृषि अधिकारी को संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। एक किसान ने ओवररेट का वीडियो सुबूत के तौर पर भी दिखाया। इसके विपरीत उप निदेशक कृषि को कादरचौक क्षेत्र में सब कुछ ठीक मिला। प्रधान सहायक संजय कुमार सिंह, कनिष्ठ सहायक अंकित कुमार और अनेकपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें