कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद आदित्य यादव। स्रोत- आयोजक
बिसौली। सपा के बदायूं लोकसभा क्षेत्र से सांसद आदित्य यादव ने मंगलवार को बिसौली विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान बिसौली स्थित बुद्धा उपवन धर्मशाला में आयोजित समाजवादी बीएलए एवं पीडीए प्रहरी संगठनात्मक सम्मेलन में वह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बीएलए को समाजवादी पार्टी की रीढ़ बताते हुए उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर लोकतंत्र की रक्षा का सबसे बड़ा दायित्व इन्हीं के कंधों पर है।
सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार योजनाबद्ध तरीके से जनता के वोट के अधिकार पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से नाम काटना, भ्रम फैलाना और गरीब, पिछड़े तथा कमजोर वर्ग को वोट देने से दूर रखना भाजपा की सोची-समझी रणनीति है। सांसद ने कहा कि वोट लोकतंत्र की असली ताकत है। जब वोट ही छीन लिया जाएगा तो जनता की आवाज स्वतः दबा दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में बूथ अध्यक्षों और बीएलए साथियों की जिम्मेदारी कई गुना बढ़ गई है। इस मौके पर आशीष यादव, पूर्व विधायक आर.के. शर्मा, फखरे अहमद शोबी, खजाना देवी, अमित मथुरिया, सतीश प्रेमी, सुरेंद्र सागर, महेंद्र प्रताप आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सांसद ने शोक संतप्त परिजनों से की मुलाकात
बिल्सी। सांसद आदित्य यादव का मंगलवार को बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में दौरा रहा। इस दौरान उन्होंने गढौली गांव पहुंचकर प्रधान श्रीकृष्ण शाक्य के पिता के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद सांसद आदित्य यादव सतेती गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व प्रधान मुकेश चंद्र सोलंकी के भाई के निधन पर उनके घर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया। सांसद ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। संवाद