उसहैत के वार्ड में टूटकर गिरा बिजली का खंभा। संवाद
उसहैत। वार्ड नंबर सात में बिजली का खंभा टूटकर गिर गया। इसके बाद बिजली की आपूर्ति काट दी गई। तीन दिन बाद भी न तो नया खंभा लग सका है और न ही बिजली सुचारू हो सकी है। बिजली की केबिल जस की तस गली में पड़ी हुई है।
मोहल्ले के ही आदित्य का कहना है कई बार शिकायत की, लेकिन जेई सब स्टेशन पर नहीं रहते। न ही अन्य स्टाफ ध्यान नहीं देता। जेई बाल कृष्ण प्रजापति ने बताया कि मामले की जानकारी हो गई है। जल्द नया खंभा लगवाकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। संवाद