फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भाकियू ने पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड द्वितीय का किया घेराव

विज्ञापन
लोक निर्माण कार्यालय पर धरना देते भाकियू पदा​धिकारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (असली) गैरराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के निर्माण खंड द्वितीय कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने अवैध कब्जा हटाने और खराब सड़कों की जांच की मांग की। साथ ही 10 दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष हरीश पटेल ने आरोप लगाया कि मुरादाबाद-फर्रुखाबाद रोड पर एक प्राइवेट कंपनी ने लोक निर्माण विभाग की जमीन पर अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिया है। इससे मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि तीन माह पहले भी संगठन ने फैक्टरी गेट पर धरना दिया था। इसके बाद नाप में अवैध निर्माण की पुष्टि हुई थी।
जिला कोषाध्यक्ष हरवंश पटेल ने कहा कि बदायूं-बिसौली मार्ग से कुनार और बरातेगदार तक जाने वाली सड़क तीन माह पहले तोड़ दी गई, लेकिन निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं कराया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष केपीएस राठौर ने कहा कि दातागंज रोड से ग्राम मचलई तक की सड़क का निर्माण भी मानक के अनुरूप कराया जाए। साथ ही बरेली-मथुरा रोड पर बड़ी ज्यारत से आगे चंद्रिका देवी इंटर कॉलेज के पास लोक निर्माण विभाग की जमीन पर अवैध दुकानों के निर्माण का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अवर अभियंता और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से यह निर्माण कराया गया है, जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाए और सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया जाए। धरने में जसवीर सिंह यादव, पूनम गुप्ता, प्रताप सिंह, राजेश पटेल, पप्पू मौर्य, कमल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें