फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भाकियू ने उठाया खाद की किल्लत का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन ने डीएपी की किल्लत को लेकर चार सूत्री ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया। किसानों ने डीएपी की किल्लत दूर करने और ओवर रेटिंग रोके जाने की मांग की।
विज्ञापन

मंडल प्रवक्ता राजेश सक्सेना व जिलाध्यक्ष रमाशंकर शंखधार के नेतृत्व में कार्यकर्ता मालवीय आवास गृह पर एकत्र हुए। यहां मंडल प्रवक्ता ने कहा कि जिले में यूरिया-डीएपी की किल्लत है। सहकारी समितियों पर किसानों को खाद नहीं मिल रही है। बाजार में खुलेआम कालाबाजारी की जा रही है। आलू और गेहूं की बुआई के लिए किसानों ने ब्लैक में खाद खरीदकर लगाई है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार किसान सम्मान निधि योजना चला रही है जो सिर्फ भाषणों तक सीमित है। आज भी जिले के 73 हजार किसान किसी न किसी कारण से इसका लाभ लेने से वंचित हैं। इस मौके पर नरेंद्र कुमार सक्सेना, हारुन गौस, अमरपाल सिंह यादव, नन्हेंलाल, सोनपाल, वेदपाल, शिवकुमार, मोरपाल, मुरारीलाल महेंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें