फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ननिहाल से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में जान गई

Tue, 05 Dec 2023 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर सोमवार शाम पिंडौल गांव के नजदीक किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय बिजनेश कुमार की मौत हो गई। वह बाइक से ननिहाल से अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव राजथल निवासी बिजनेश कुमार काफी समय से अपने मामा के घर बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बरनी में रह रहे थे। वह दूध की वैन चलाते थे। सोमवार शाम करीब सात बजे बिजनेश बाइक लेकर अपने गांव राजथल जा रहे थे। वह हेलमेट नहीं लगाए था। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर पिंडौल गांव के पास पहुंचने पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें