फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: डीएम कार्यालय गेट पर भाकियू पदाधिकारियों का प्रदर्शन, किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग

Wed, 18 Nov 2026 02:52 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में भाकियू पदाधिकारियो ने किसानों के साथ बुधवार को डीएम कार्यालय पर धरना दिया। समस्याओं का समाधान न होने पर विरोध जताया। पदाधिकारियों ने एसडीएम न्यायिक को ज्ञापन दिया।   
विज्ञापन
भाकियू पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में किसानों की लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी बुधवार को डीएम कार्यालय के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से पिछले दो वर्षों से लगातार ज्ञापन देकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही है, लेकिन अधिकारियों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन




भाकियू टिकैत जिलाध्यक्ष रामाशंकर शंखधर ने कहा कि फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलाने, सहकारी बैंकों से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण कराने, तहसील प्रशासन की ओर से जमीनों की पैमाइश और विवादों का समाधान कराने, एकमुश्त समझौता योजना का लाभ दिलाने की समस्याओ का समाधान नहीं हो रहा है। इन मांगों को कई बार उठाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो संगठन जन आंदोलन करेगा और प्रशासन के खिलाफ पंचायत आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने की जानकारी मिलने पर एसडीएम न्यायिक बिल्सी सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे पदाधिकारियों से बातचीत की और उनका ज्ञापन लिया। साथ ही समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने अपनी मांगों पर जल्द कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें