फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य की जांच कराने को भाकियू का प्रदर्शन

Wed, 09 Sep 2015 06:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
यूनियन के नगर अध्यक्ष चंद्रमोहन वर्मा और ब्लॉक अध्यक्ष सोमवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता पूर्वाह्न में मंडी समिति गेट पर पहुंच गए। उन्होंने सुपर मार्केट के निर्माण में इस्तेमाल की जा रही ईंटों को पीला और सीमेंट-बजरी के मिश्रण में सीमेंट कम रेता अधिक बताया। बोले- निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया गया लेकिन शिकायतों के बाद भी विभागीय अफसरों ने अब तक गुणवत्ता परखने की कोशिश नहीं की है। निर्माण सामग्री की जांच कराई जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन

गुस्साए कार्यकर्ताओं ने मंडी गेट पर ही विभागीय अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने निर्माण सामग्री में से ईंटें उठाकर भी दिखाईं। नगर अध्यक्ष ने बताया कि निर्माण सामग्री की जांच नहीं कराई गई तो अगली बार अफसरों के खिलाफ आंदोलन शुरू कर  दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में दुर्वेंद्र सिंह चौहान, नीरज सिंह, आसिम उमर, रामवीर सिंह, केसरी लाल, मटरूलाल, पप्पू, राकेश और उमेश आदि शामिल थे।


उपकेंद्र पर फूंका ऊर्जामंत्री का पुतला
उझानी। मंडी गेट से चंद्रमोहन वर्मा और सोमवीर सिंह के साथ नारेबाजी करते हुए भाकियू कार्यकर्ता बिजली कटौती के खिलाफ नाराजगी जताते हुए उपकेंद्र पर पहुंच गए। उन्होंने एक-डेढ़ सप्ताह से बिजली की किक्लत को लेकर बिजली अफसरों की आलोचना की। कहा कि मंगलवार रात में महज आधा घंटा तो बुधवार दिन में तीन घंटा ही सप्लाई मिली है। यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कटौती के खिलाफ प्रदेश के ऊर्जामंत्री का पुतला फूं क दिया। ज्ञापन लेने को कोई अफसर नहीं पहुंचा तो उन्होंने बिजली कर्मी राजेश कुमार को उसकी एक प्रति सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें