फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन में अतिक्रमण नहीं हटा तो सामान होगा जब्त

Wed, 09 Sep 2015 06:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
ईओ संजय कुमार तिवारी के साथ पुरानी अनाज मंडी परिसर में पहुंचे नगर परिषद के अफसरों ने अतिक्रमण की शिकायतों पर व्यापारियों समेत दुकानदारों से बात की। उनसे कहा गया कि दुकानों के सामने फड़ और खोखों से जहां अतिक्रमण किया गया है, वह भूमि नगर परिषद प्रशासन की है। अफसरों ने प्रत्येक दुकानदार से उसके प्रतिष्ठान पर जाकर अतिक्रमण हटा लेने की हिदायत दी। अतिक्रमणकारियों को चिन्हित भी किया गया।
विज्ञापन

करीब दो घंटा तक पुरानी मंडी परिसर के निरीक्षण के दौरान ईओ ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की स्थिति पर भी गौर किया। बताया कि अतिक्रमण की शिकायतें पिछले कई दिनों से आ रही हैं। अभियान शुरू करने से पहले अतिक्रमणकारियों को सात दिन की मोहलत दी गई है। इस दौरान अगर खोखे और फड़ नहीं हटाए गए तो सामान जब्त कर अतिक्रमणकारियों से जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। बता दें कि पुरानी मंडी परिसर में संगठित विकास योजना के तहत एक बार मार्केट के निर्माण की कवायद भी चली थी लेकिन विरोध की वजह नगर परिषद प्रशासन बैकफुट पर आ गया था।

अवर अभियंता ने सूची बनवाई
उझानी। पुरानी मंडी परिसर में नगर परिषद प्रशासन के अफसरों के निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता विनय सक्सेना की अगुवाई में सफाई निरीक्षक संजीव कुमार, नफीस अहमद, कमर जावेद आदि ने खोखा मालिकों की सूची तैयार की है। सूची में एक दर्जन से अधिक लोगों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें