फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने कराया मुंडन, किया हवन

Wed, 26 Aug 2015 07:45 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बैनामे पर दो प्रतिशत कमीशन की वसूली का अरोप लगाते हुए भाकियू द्वारा रजिस्ट्री कार्यालय पर किया जा रहा धरना  तीसरे दिन भी जारी रहा। भाकि यू के पांच कार्यकर्ताओं ने मुंडन कराया और हवन कराया। बाद में जुलूस की शक्ल में डीएम कार्यालय पहुंचे। हाथों में लाठी-डडें थे। डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस बीच जमकर नारेबाजी की गई।
धरना स्थल पर भाकियू के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सर्वेश सिंह पटेल ने कहा कि दो प्रतिशत की कमीशन की वसूली के विरोध में आज  धरने को तीसरा दिन है लेकिन अभी तक सब रजिस्ट्रार समस्याओं को सुनने को तैयार नहीं है। बोले-भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही यह लड़ाई जारी रहेगी। इसमें आम जनता को भी सहयोग करना चाहिए। जिलाध्यक्ष रवेंद्र सिंह ने कहा कि अब कमीशनखोरी को सहन नहीं किया जाएगा। जब तक यह अवैध वसूली बंद नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा। इसको उग्ररूप दिया जाएगा। अन्य वक्ताओं ने भी सब रजिस्ट्रार पर जमकर हमले किए। कहा कि गरीब किसानों को लूटा जा रहा है। इसकी जांच भी होनी चाहिए। धरने के बीच पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सर्वेश सिंह पटेल,जसवीर सिंह, रामपाल सिंह, भोपाल सिंह और कृष्णपाल ने मुंडन कराया। पंडित वीरेश शर्मा ,रामनिवास शर्मा ने हवन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान रामपाल सिंह, संजीव सिंह, फूलनदेवी, मग्गो, कमला, नीतू, नेमवती, वीरेंद्र पाठक, रामस्वरूप, नन्हें, रामनिवास, धनपाल, एमपी, कल्लू, रामप्यारे,रामभरोसे लाल, जमुना सिंह,शंकर लाल, सुरेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें