फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी कार्यकर्ताओं का सम्मान करेंगे ओल्ड वर्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी अपने एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को प्रत्येक नए सदस्य तक पहुंचाने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए अनूठे फार्मूले पर चल पड़ी है। इसके तहत नये कार्यकर्ताओं को पार्टी का पट्टका और साहित्य ओल्ड वर्कर के जरिए मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा नगर कमेटी के कार्यालय पर शनिवार शाम हुई बैठक में पांचाल प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी शारदेंदु पाठक ने ऐलान किया। कहा कि केंद्र सरकार की एक साल की उपलब्धियों को नए सदस्यों तक पहुंचाने के लिए उठाया गया कदम सरकार और कार्यकर्ता के बीच सामंजस्य के लिए धुरी का काम करेगी। बोले- पार्टी ने प्रदेश भर में रिकार्ड सदस्य बनाए हैं। उन्हें सम्मान प्रदान करने के लिए पुराने कार्यकर्ता आगे आएंगे। नये कार्यकर्ताओं को एक साल की उपलब्धियों से सराबोर साहित्य भी मुहैया कराया जाएगा।
पार्टी अजीत वैश्य ने सदस्यता अभियान की समीक्षा की। अभियान के दोरान जुड़े कार्यकर्ताओं से भी उन्होंने बात की। नगर अध्यक्ष राहुल शंखधार ने कार्यकर्ताओं को परिश्रम की सलाह दी। कहा कि आने वाले दिनों में यूपी भी फतह कर लेंगे। बैठक में रतन जिंदल, राजीव गोयल, पवन, संजीव माथुर, अनिल, मोहित वाल्मीकि, अमित शर्मा, कमलेश, चंद्रपाल कश्यप, राधेश्याम अग्रवाल, डीके मथुरिया, अंकुर गोयल, हेमराज, ललित गोला और गौरव गोयल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें