भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने आजादी की 70वीं वर्षगांठ पर जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम के तहत शहर में मशाल जुलूस निकाला। साथ ही शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य के नेतृत्व में निकाला गया मशाल जुलूस पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक के आवास से शुरू होकर इंद्रा चौक, कश्मीरी चौराहा, बाबूराम मार्केट, गद्दी चौक से रजी चौक होते हुए सुभाष चौक पहुंचा, जहां जिलाध्यक्ष शाक्य ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जो कार्यक्रम दिए हैं, उसी के तहत कार्यक्रम किए गए हैं। युवा पीढ़ी देश के लिए जान देने वालों को आदर्श मानकर सेवा करे। इस दौरान जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, राजेश्वर पटेल, कार्यक्रम संयोजक राणा प्रताप, बुद्धसेन आदि मौजूद रहे।