फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाजन के दौरान शहीद  हुए लोगों को दी श्रद्धांजलि

Sun, 14 Aug 2016 11:44 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विभाजन के दौरान शहीद  हुए लोगों को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कैंडल मार्च निकालने के बाद सुनाए संस्मरण 
 आजादी के समय 1947 में हुए बंटवारे के दौरान शहीद हुए लोगों को पंजाबी समाज सेवा समिति की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। शहर के गुरुद्वारा पंजाबी चौक से पंजाबी मंदिर तक कैंडल मार्च निकाला गया। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन

पंचनद स्मारक ट्रस्ट एवं पंजाबी संगठन के अध्यक्ष रामप्रकाश सेठी के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में समिति के जिलाध्यक्ष नरेंद्र दुआ ने बताया कि बंटवारे में लाखों पंजाबी लोगों के शहीद होने के बाद अपने आपको को मजबूत स्थिति में खड़ा किया है। इस दौरान पंजाबी मंदिर में खचाखच भरे हाल में बुजुर्गो ने बटवारे का हाल सुनाया, तो मौके पर मौजूद लोग भावुक हो गए। इस मौके पर रामलाल बतरा, रामकिशन मदान, सरदार संतोख सिंह, रामसरन बतरा, कस्तूरी लाल, हरसरन कपूर, अमरनाथ, सीताराम कोचर, मालाराम नारंग, सरवंत सिंह ने संस्मरण सुनाए। कार्यक्रम के दौरान रामजस अनेजा, रामप्रकाश आहूजा, ज्योति मेहंदीरत्ता, नंदकिशोर कपूर, डॉ. त्रिलोचन सिंह, सत्यपाल जुनेजा, हरमेश सिंह, भगत सिंह जुनेजा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें