फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भाजपा-सपा ने जनता को छला’

Wed, 19 Aug 2015 07:07 PM IST
अलापुर (बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव डंडा कंचनपुर के पास स्थित बाजार में हुई बसपा कार्यकर्ताओं की सभा में पार्टी की मजबूती पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आगामी तीन सितंबर के आगमन पर होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा हुई।
बसपा के मंड़ल कोआर्डिनेटर ग्रीश चंद्र जाटव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटें। बोले कि विधानसभा स्तर से लेकर बूथस्तर तक कार्यकर्ता पार्टी के काम में जुट जाएं। कोआर्डिनेटर ब्रह्मस्वरुप सागर ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा सभी लोग मिलकर पार्टी के हित में काम को अंजाम दें। बोले प्रदेश की सपा सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार ने जिस तरह देश-प्रदेश की भोली भाली जनता को गुमराह करके वोट लिए, आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इसका करारा जवाब देगी। अंत में बसपा नेता काजी रिजवान ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. क्रांति कुमार, डीपी पाल, डीपी भारती, हेमेंद्र आर्या, विजय बाल्मीकि, जगदीश शरण, हेंमेंद्र गौतम, डॉ. गुच्छन, इरफान, मनोज कश्यप, अलापुर के पूर्व चेयरमैन मोहम्मद अली हमजा, सखानू के चेयरमैन पति गुलाम सरवर, मनीश यादव, अवनीश गुप्ता, मलखान सिंह, राकेश सागर, खुर्शीद और मोहम्मद अजहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें