केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मोदी सरकार के दो साल की उपलब्धियों और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम जनहितकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। भाजपा के आंवला संसदीय क्षेत्र के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने क्षेत्र के गई गांवों में भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और केंद्र सरकार के दो साल के कार्यों के बारे में बताया।
सांसद ने बताया कि 26 से 31 मई तक विकास पर्व मनाया जाएगा। इसके तहत शुक्रवार को नगर और देहात क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह बब्बू, आरएस पाल, रंजन सिंह, भावेश प्रताप सिंह, खुशीराम कश्यप, हवलदार कश्यप आदि ने विचार व्यक्त किए।
भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री डॉ. मसरूर खां, जिलाध्यक्ष जफर अली सैफी, सत्यवीर यादव, कैफ खां, सद्दाम खां, फैसल खां, रितु यादव, अखिलेश शर्मा, शराफत हुसैन आदि ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गूरा, नवीगंज, सेहा, नगरयिा, वमनपुरा, मैरोटी आदि क्षेत्रों के लोगों को बताया।