कस्बे में शुक्रवार को अंबेडकर शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा का समापन जोरी नगला कस्बा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में हुआ।
कस्बे के अंबेडकर पार्क में तीन दिवसीय आयोजन नाट्य कला कंपनी द्वारा किया गया। इसके तहत निकली शोभायात्रा किला मंदिर से शुरू होकर जोरीनगला तक पहुंची। यात्रा में हाथी और हेलीकॉप्टर की झांकी भी बनाई गई। बसपा जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम, क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी काजी रिजवान भी अंबेडकर पार्क में शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान पूर्व प्रधान सरदार सिंह, शिवलाल प्रधान, सौदान सिंह, होराम, बुधपाल, चरनसिंह, प्रेमपाल, सेवाराम, अश्वनी गुप्ता, प्रधान मुकेश, जयसिंह, नत्थूलाल, लालाराम, सुरेंद्र फौजी आदि मौजूद रहे। यात्रा की सुरक्षा में एसओ रुकुमपाल सिंह यादव, बिनावर, उसैहत, उसावां, मूसाझाग, अलापुर की पुलिस-पीएसी, फायर ब्रिगेड की टीम को लगाया गया।