फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भाजपाइयों ने मनाई अहिल्याबाई की जन्म त्रिशताब्दी

विज्ञापन
बिसौली में अहिल्या बाई होल्कर स्मृति कार्यक्रम में बोलते मुख्य अतिथि हेमंत राजपूत। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। भाजपा जिले भर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी मना रही है। सोमवार को बिसौली व उझानी क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां भाजपा की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन


बिसौली में भाजपा के पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने ब्रज क्षेत्र भाजपा महामंत्री हेमंत राजपूत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। हेमंत राजपूत ने कहा कि महापुरुष सर्वमाज के होते हैं, उनके प्रति सभी को श्रद्धा और समर्पण का भाव रखना चाहिए। लोकमाता अहिल्याबाई के देश और समाज के प्रति किए गए योगदान और सेवा कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता।

बिल्सी विधानसभा का सम्मेलन भगवान दास पैलेस उझानी में संपन्न हुआ। इसमें प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन शौर्य, साधना, सेवा, समर्पण, संयम और सादगी का अप्रतिम उदाहरण है। उनकी अद्वितीय शासन कला, सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और धार्मिक आस्था ने ऐसा मार्ग प्रशस्त किया जो हम सभी के लिए आज भी प्रेरणादायी है।
विज्ञापन


बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा राजमाता अहिल्याबाई होल्कर एक अद्वितीय व्यक्तित्व की धनी महिला थीं। उनकी न्यायप्रियता, प्रशासनिक क्षमता और धार्मिक सहिष्णुता ने उन्हें एक आदर्श शासक बनाया। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने शिव की अनन्य भक्त अहिल्याबाई का लोक कल्याणकारी शासन भूमिहीन किसानों, भीलों जैसे जनजातीय समूहों और विधवाओं के हितों की रक्षा करने वाला बताया।

पूर्व जिलाध्यक्ष आंवला वीर सिंह पाल ने कहा वह समाज सुधार, कृषि सुधार, जल प्रबंधन, पर्यावरण रक्षा, जनकल्याण और शिक्षा के प्रति समर्पित होने के साथ-साथ उनका शासन न्याय प्रेमी भी था।

इस मौके पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, चेयरमैन ज्ञानदेवी सागर, दीपमाला गोयल, शारदेंदु पाठक आदि मौजूद रहे।

उझानी। नगर के एक पैलेस में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई गई। उनके जीवन से प्रेरणा लेने को कहा गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विधायक हरीश शाक्य, किशन चंद्र शर्मा, शारदेंदु पाठक, मोर सिंह लोधी और सचिन अग्रवाल मौजूद रहे।

बिसौली में अहिल्या बाई होल्कर स्मृति कार्यक्रम में बोलते मुख्य अतिथि हेमंत राजपूत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें