फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा महिला मोर्चा की ब्रज क्षेत्रीय टीम में बदायूं की पांच महिलाएं, मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Thu, 19 Nov 2026 02:52 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

भाजपा महिला मोर्चा की ब्रज क्षेत्रीय टीम में बदायूं जिले की पांच महिला नेताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए महिला मोर्चा की भूमिका महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
मोनिका सक्सेना, प्रतिभा सिंह और अमिता उपाध्याय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा महिला मोर्चा की ब्रज क्षेत्रीय टीम में बदायूं जिले की पांच महिला नेताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। सुमन संघर्षी को क्षेत्रीय मंत्री, मोनिका सक्सेना को क्षेत्रीय सोशल मीडिया संयोजक, अमिता उपाध्याय, प्रतिभा सिंह एवं कृष्णा गुप्ता को क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन


उझानी निवासी सुमन संघर्षी इससे पूर्व अनुसूचित मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री रह चुकी हैं। अब उन्हें महिला मोर्चा में क्षेत्रीय मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही इस्लामनगर निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता मोनिका सक्सेना को क्षेत्रीय सोशल मीडिया संयोजक बनाया है। 

बदायूं शहर निवासी अमिता उपाध्याय महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं। बिसौली निवासी प्रतिभा सिंह को क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। वहीं, बिसौली नगर निवासी कृष्णा गुप्ता पूर्व में महिला मोर्चा की जिला मंत्री रह चुकी हैं, जिन्हें क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी मिली है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

महिला मोर्चा की भूमिका महत्वपूर्ण 
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के दृष्टिगत महिला मोर्चा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी महिला कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय करने, महिलाओं से निरंतर संपर्क स्थापित करने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में जुटें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर महिला शक्ति की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करना भाजपा की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें