ग्राम कटैया निवासी योगेश ने बताया कि उनका भाई उर्वेश (30 वर्ष) बुधवार शाम करीब पांच बजे दो साथियों के साथ घर से गए थे। इसके बाद वह रात में घर नहीं पहुंचा। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
मुजरिया थाना पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। पुलिस युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि तहरीर प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।