महिला मोर्चा की भूमिका महत्वपूर्ण
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के दृष्टिगत महिला मोर्चा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी महिला कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय करने, महिलाओं से निरंतर संपर्क स्थापित करने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में जुटें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर महिला शक्ति की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करना भाजपा की प्राथमिकता है।