फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बदायूं में भाजपा आईटी सेल के पदाधिकारी को हमलावरों ने मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 28 Apr 2025 12:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

Budaun News: बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात तीन लोगों ने भाजपा नेता को रास्ते में घेर लिया। उनसे मारपीट की और तमंचे से उन्हें गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए।  
विज्ञापन
भाजपा नेता अजीत सक्सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में गांव नानाखेड़ा निवासी भाजपा आईटी सेल के मंडल संयोजक को हमलावरों ने गोली मार दी। पैर में गोली लगने से भाजपा नेता घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना रविवार की रात करीब 10 बजे हुई, जब वह घर लौट रहे थे। भाजपा नेता ने गांव की प्रधान के पति समेत तीन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गांव नानाखेड़ा निवासी भाजपा नेता अजीत सक्सेना (28) ने बताया कि वह रविवार की रात कछला से अपने गांव बाइक से लौट रहे थे, तभी रास्ते में पलिया गांव के पास तीन हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने उनसे मारपीट की और तमंचे से फायर झोंक दिया। इससे उनके पैर में गोली लग गई। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। इसकी जानकारी घायल के परिजनों को हुई, तब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन उन्हें उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए। यहां उनका उपचार किया गया। 


यह भी पढ़ें- UP News: पति ने नहीं दिया समय तो पत्नी दोस्त से करने लगी बात, सालभर भी नहीं टिक सका सात फेरों का साथ
विज्ञापन
विज्ञापन



दो हमलावरों को पहचाना 
परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। घायल अजीत ने पुलिस को बताया कि हमलावरों की संख्या तीन थी। उनमें गांव की प्रधान के पति समेत दो लोगों को पहचान लिया है। भाजपा नेता ने बताया कि प्रधान के पति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने दोपहर में ही पुलिस से घटना की शिकायत की थी। इधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद परिजन घायल भाजपा नेता को जिला अस्पताल ले गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें