मुड़िया धुरेकी में भाजपा के बूथ सम्मेलन में मौजूद क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी केंद्रीए
बदायूं/ बिसौली। बूथ को मजबूत कर जीत के लिए भाजपा ने बुधवार को किलेबंदी की। दिग्गज नेताओं ने बूथ अध्यक्षों में जोश भरा। प्रेरित किया कि वे 7 मई तक ऐसे जुटें जैसे उनके घर का काम है। पार्टी को जिताएं और मोदी की सरकार बनवाएं। इसके लिए मंत्र दिए गए।
बदायूं में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, सांसद संघमित्रा मौर्य, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने संबोधित किया। बिसौली विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत मुंडिया धुरेकी स्थित एक निजी रिसोर्ट में भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन करके बूथ स्तर पर जीत की तैयारी की।
बिसौली में विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि बूथ अध्यक्ष बूथ का सबसे बड़ा नेता होता है। उसका कार्य सबसे ज्यादा जिम्मेदारी का होता है। भाजपा का यही मंत्र है, बूथ जीता तो चुनाव जीता। भारतीय जनता पार्टी ही विश्व की एकमात्र पार्टी है, जिसमें बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, दुर्विजय सिंह, हरिओम पाराशरी, भूपेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
मुड़िया धुरेकी में भाजपा के बूथ सम्मेलन में मौजूद क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी केंद्रीए