फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन पढ़ाया संगठन मजबूती का पाठ

Wed, 02 Sep 2015 08:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
 श्रीकामधेनु गौशाला धर्मशाला परिसर में चल रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री धर्मपाल सिंह समेत पूर्व विधायक महेशचंद्र गुप्ता, प्रेमस्वरूप पाठक और पांचाल प्रदेश के अध्यक्ष बीएल वर्मा आदि ने शिरकत की। इस मौके पर मुख्य वक्ता भवानी सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठन से जुड़े प्रमुख मुद्दों की जानकारी दी। इसके साथ ही कहा गया कि सक्रिय सदस्यों को वर्ग का प्रशिक्षण देने के पीछे का प्रमुख कारण है कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा से अवगत हों।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी के प्रदेश भर में संगठन को पिछले दिनों चलाए गए सदस्य बनाओ अभियान से फायदा हुआ है। पांचाल प्रदेश के अध्यक्ष बीएल वर्मा ने कार्यकर्ताओं को आने वाले दिनों  में प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी दी। देर शाम तक चले प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं ने आपस में संगठनात्मक जानकारियां सांझा की।
शिविर में पहले दिन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सक्सेना, वर्ग प्रमुख डॉ. जितेंद्र सोलंकी, राहुल शंखधार, अमित मथुरिया, गिरीशपाल सिंह, राजीव गोयल, अमित प्रताप सिंह, योगेश प्रताप सिंह, कमलेश वार्ष्णेय, संजीव गुप्ता, डॉ.आलोक गुप्ता, पवन वार्ष्णेय, रतन जिंदल, दुलीराम मौर्य, सत्यवीर सिंह, अमित शर्मा, संजीव माथुर, गिरजाशंकर शर्मा, प्रवीण शर्मा, दाताराम, हेमराज, चंद्रपाल कश्यप और गोविंद वार्ष्णेय आदि मौजूद थे। अध्यक्षता नंदकिशोर जैन और संचालन डॉ. बृजेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें