फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सीएम से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष, जिले के विकास पर की चर्चा

विज्ञापन
सीएम योगी से मिलते भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता। स्रोत- मीडिया सेल
विज्ञापन
बदायूं। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित 5 कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जिले के विकास कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं, प्रशासनिक व्यवस्थाओं तथा संगठन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं, स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर तथा प्रशासनिक सुधारों के संबंध में भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को जिले में चल रहे केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि पार्टी कार्यकर्ता इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को जिले के कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की ओर से दीपोत्सव की शुभकामनाएं भी दी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिले के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों को दीपोत्सव की मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश में विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने संगठन को और अधिक सक्रिय, सशक्त और जनता की सेवा के प्रति समर्पित बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें