फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पद के लिए आठ लोगों ने की दावेदारी, प्रदेश पैनल करेगा नाम की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए आठ दावेदार मैदान में उतरे हैं। बुधवार को उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। चुनाव अधिकारी ने पत्रों की जांच की। इसके बाद चुनाव अधिकारी शाम को लखनऊ रवाना हो गए। अब वह प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश चुनाव अधिकारी आशुतोष टंडन के समक्ष रिपोर्ट रखेंगे। उसके बाद जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया का शुभारंभ करते हुए जिला चुनाव अधिकारी डॉ. सुभाष शर्मा और सह जिला चुना अधिकारी मनोज कश्यप ने सुबह निर्धारित समय पर नामांकन पत्रों की ब्रिकी शुरू की। इसमें आठ लोगों ने नामांकन पत्रों को खरीदा। उसके बाद राजेश्वर पटेल, राणा प्रताप सिंह, हरिओम पाराशरी, शारदाकांत शर्मा, अशोक भारती, स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, राजीव कुमार गुप्ता व सुभाष चंद्र गुप्ता ने अपने-अपने छह प्रस्तावकों के हस्ताक्षर कराकर फॉर्म की सभी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए चुनाव अधिकारी के पास जमा किए। इसके बाद में पत्रों की जांच हुई, साथ ही लोगों की राय जानी गई। जिला चुनाव अधिकारी डॉ. सुभाष शर्मा ने बताया कि अब वह प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश चुनाव अधिकारी आशुतोष टंडन, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे, साथ ही चुनाव संपूर्ण होने तक जो भी गतिविधियां रही हैं, उनके बारे में अवगत कराएंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, कार्यालय मंत्री आशीष शाक्य, जिला उपाध्यक्ष भेष पटेल, जिला मंत्री अंकित मौर्य मौजूद रहे।
राज्यमंत्री से लेकर सिडको चेयरमैन से ली राय
-जिला चुनाव अधिकारी के अनुसार, उन्होंने नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, सिडको चेयरमैन बीएल वर्मा, सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, विधायक आरके शर्मा, कुशाग्र सागर, धर्मेंद्र शाक्य, राजीव कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक, हरप्रसाद सिंह पटेल, नरेंद्र पाल सिंह, अवनीश कुमार सिंह, पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, आकाश वर्मा, अनुज वार्ष्णेय सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों से जिलाध्यक्ष पद हेतु अच्छे कार्यकर्ता के चयन के लिए राय ली।
विज्ञापन

बच्चे और पत्नी की तबीयत खराब होने पर वर्तमान जिलाध्यक्ष ने नहीं किया आवेदन
भाजपा के मौजूदा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य की पत्नी रेखा शाक्य ने मंगलवार को एक पुत्र को जन्म दिया है। इसके उपरांत बच्चा और मां दोनों की तबीयत खराब हो गई। ऐसे में उन्हें दिल्ली के एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। कार्यालय मंत्री आशीष शाक्य के अनुसार, वहां पर उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिसके चलते उन्होंने नामांकन नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें