फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राजनीतिक चर्चा के दौरान भाजपा और सपा के कार्यकर्ता भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां। शुक्रवार की देर रात नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन में राजनीतिक चर्चा के दौरान भाजपा और सपा के कार्यकर्ताओं के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। सपा कार्यकर्ताओं पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर भाजपा को वोट न देने की बात कहने का आरोप भी लगाया है। भाजपा नेता की ओर से सपा के तीन कार्यकर्ताओं के विरुद्ध नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड तीन निवासी श्याम बाबू ने देर रात थाने में दी तहरीर में कहा है कि वह मोहल्ले में कुछ लोगों के साथ राजनीतिक चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान सपा से जुड़े तीन लोगों को उनकी बातें नागवार गुजरी। इसी बात को लेकर गालीगलौज कर मारपीट की। आरोप लगाया है कि तीनों आरोपी उनके घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। अपनी सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।
थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। इधर, सीओ अशेष नाथ सिंह ने बताया कि थाने में तहरीर आई होगी तो नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें