फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी और शास्त्री के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान

Mon, 02 Oct 2017 09:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
student
विज्ञापन
जिले भर में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस मनाया गया। कलक्ट्रेट सहित सभी सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों, स्कूलों में ध्वजारोहण किया गया। साथ ही गांधी जी के बताए गए सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया। कलक्ट्रेट परिसर में डीएम अनिता श्रीवास्तव ने सुबह ध्वजारोहण करने के बाद गांधी जी और शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान नदी में डूब रहे लोगों की जान बचाने के लिए कछला के 40 मल्लाहों, गोताखोरों, स्वच्छता पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के 15 विजेता बच्चों को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। एसएसपी चंद्र प्रकाश, एडीएम वित्त और राजस्व महेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट राजकुमार द्विवेदी, एसडीएम सदर पारसनाथ मौजूद रहे। एसके इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह हुआ। सीडीओ शेषमणि पांडेय ने प्राथमिक वर्ग की पेंटिग प्रतियोगिता में पार्वती, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की ज्योति मौर्य, प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन के आकाश सिंह, जूनियर वर्ग में केदार नाथ इंटर कॉलेज की राधिका, उच्च प्राथमिक विद्यालय गोठा की रिया, सीनियर वर्ग में जीआईसी के इशराक अहमद खां को प्रथम पुरस्कार के रूप में प्रतीक चिह्न, प्रमाण पत्र, लंच बॉक्स देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य योगेश्वर सिंह, एसपी सिंह, जिला समंवयक प्रशिक्षण गौरव सक्सेना, विजय कुमार गौतम मौजूद रहे। पुलिस लाइन में एसएसपी चंद्रप्रकाश, एसपी सिटी कमल किशोर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। पुलिस लाइन में कार्यरत सफाई कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।  
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की प्रभात फेरी निकाली गई। बीएसए प्रेमचंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समंवयक यूईआरसी सरवर अली, सत्यप्रकाश अग्निहोत्री, राजेश मौर्य, रजनीश मिश्रा, अनुज शर्मा मौजूद रहे। फॉस्टर किड्स प्ले स्कूल में निदेशक वेदवृत त्रिवेदी ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य निहारिका सिंह, शक्ति, कोमल, शिवानी, स्नेहा मौजूद रहीं। ऐस पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालॉजी के चेयरमैन सुबोध गोयल ने अपने विचार वक्त किए। डॉ. मनोज अग्रवाल, डॉ. नेहा, नमन गुप्ता, आशुतोष, विकास मौजूद रहे। राजकीय महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजीव राठौर ने ध्वजारोहण किया। डॉ. श्रद्धा गुप्ता, डॉ. बबिता यादव, विश्राम सिंह, संजीव कुमार, राजीव कुमार मौजूद रहे। भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्यालय अध्यक्ष राजेश्वर पाठक ने बच्चों को जानकारी दी। प्रधानाचार्य भीष्म देव मिश्र, राजकुमार, अवनेश, संजय मिश्र, अनिल कुमार, धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे। गुरुनानक जूनियर हाईस्कूल मेें प्रबंधक राजेंद्र अनेजा ने ध्वजारोहण किया। मंजू अग्रवाल, सरला देवी, पल्लवी, प्रियंका, शीतल, दिव्या आदि मौजूद रहे। विद्यावती वैदिक कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय मेें प्रबंधक राजवीर सिंह राठौर ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मधु शर्मा ने ध्वजारोहण किया। साथ ही प्रतियोगिता में विजय प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया। सैयद मुनव्वर अली मेमोरियल कन्या जूनियर हाई स्कूल की प्रधानाध्यापिका शगुफ्ता खातून ने ध्वजारोहण किया। वहीं बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। आभा रानी, नुसरत जहां, असमत जुबैरी, मुताहिर अली मौजूद रहे। राजाराम महिला इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य ने बच्चों को गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला। जीलॉट पब्लिक स्कूल में संस्थापक महेंद्र सिंह, डायरेक्टर पृथ्वीराज सिंह ने बच्चों को जानकारी दी। प्रधानाचार्य जसप्रीत कौर, सुशील शर्मा मौजूद रहे। ब्रिज ऑफ होप की संचालिका शबनम नंदा ने स्वच्छता अभियान चलाया। भावना, निर्मोद कुमार, निकिता, वीरेंद्र, विनीता मौजूद रही। लिलिपुट प्ले स्कूल में प्रधानाचार्य मंजरी दीक्षित ने ध्वजारोहण किया। महजवी खान, अनम परवीन आदि मौजूद रही। होली कांवेट हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक गोपी कृष्ण ने गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य मीनू सक्सेना मौजूद रहे। ऊपर पारा के मदरसा फैज उल उलूम में संरक्षक मसूद अख्तर ने ध्वजारोहण किया।
उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल और नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने बच्चों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से सीख लेने की सलाह दी। किड्स प्लेनट प्ले स्कूल में अंग्रेजी और हिंदी सुलेख प्रतियोगिता हुई। नर्सरी में माधवी शर्मा, सानवी अग्रवाल ने पहला स्थान पाया। हरबिलास गोयल इंटर कॉलेज में बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में हनी सपरा ने माल्यार्पण किया। भक्तिगीत प्रतियोगिता में सरिता साहू प्रथम, शिल्पी राठौर द्वितीय और निशा शाक्य ने तृतीय स्थान पाया। अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने पुरस्कार बांटे। बांके बिहारी कन्या इंटर कॉलेज में निदेशक डॉ. वीके शर्मा ने गांधी जयंती का महत्व समझाया। वीपी सिंह स्मारक उमा विद्यालय में डायरेक्टर शैलेंद्र यादव ने ध्वजारोहण किया। आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, देवनागरी कॉलेज, एमजीपी कॉलेज में भी कार्यक्रम हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें