फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्षियों के झुंड से गिरे कबूतर की मौत, बर्ड फ्लू की जांच को भेजा जाएगा आईवीआरआई

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। घंटाघर चौराहे पर रविवार शाम कबूतर का शव देख दुकानदार सकते में पड़ गए। बर्ड फ्लू से मौत की आशंका पर पशु चिकित्सक को सूचना दी गई। देर शाम पहुंचे पशु चिकित्सक ने बर्ड फ्लू के लक्षण होने से इनकार कर दिया, लेकिन संशय दूर करने के लिए सोमवार को शव आईवीआरआई भेजा जाएगा।
विज्ञापन

चौराहे पर सार्वजनिक प्याऊ के पास मृत कबूतर को देखे जाने के बाद आसपास के दुकानदारों को भी इसकी भनक लग गई। पुरानी अनाज मंडी मोड़ के पास एक किराना व्यापारी ने दुकानदारों को यह भी बताया कि रविवार करीब तीन बजे कबूतर आसमान में उड़ रहे पक्षियों के झुंड में से सड़क पर गिरा था। करीब पांच मिनट तक सांस भी चलती रही, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई। कोई राहगीर उसे चौराहे के पास पुलिस के स्टैंड पोस्ट से सटाकर फेंक गया। शाम को सराफा कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल ने पशु चिकित्सक विवेक माहेश्वरी को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बर्ड फ्लू से मौत होने की आशंका भी व्यक्त की।
देर शाम पशु चिकित्सक ने मृत कबूतर को देखकर उसमें बर्ड फ्लू के लक्षण होने से इनकार किया। दुकानदारों समेत इलाके के लोगों में भ्रम की स्थिति दूर करने के लिए पशु चिकित्सक ने शव सील कर दिया।
विज्ञापन

मृत कबूतर का सैंपल ले लिया गया है। आईवीआरआई में जांच के बाद हकीकत का पता लगेगा लेकिन बर्ड फ्लू से पक्षियों की मौत दूसरे तरह से होती है। झुंड में कोई एक पक्षी वायरस की चपेट में नहीं आता। अगर बर्ड फ्लू होता तो कोई और पक्षी भी आसपास इलाके में मृत मिलता। - विवेक माहेश्वरी, पशु चिकित्सक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें