फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी के युवक का पंचकूला में फंदे से लटका मिला शव

Thu, 28 May 2026 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
मृतक बबलू यादव का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रूदैना घंघौसी निवासी एक युवक की हरियाणा के पंचकूला में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने ठेकेदार समेत चार लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव रूदैना निवासी 22 वर्षीय बबलू यादव पुत्र प्रहलाद हरियाणा के पंचकूला में मजदूरी करते थे। मृतक के भाई सतीश यादव ने बताया कि हरियाणा पुलिस से सूचना मिली थी कि बबलू का शव एक पेड़ पर फंदे पर लटका मिला है। सूचना पर परिवार के लोग पंचकूला पहुंचे।
सतीश के अनुसार 20 मई को बबलू ने फोन पर बताया था कि उसकी ठेकेदार से काम को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके तीन दिन बाद 23 मई को उसका शव संदिग्ध हालत में मिला। परिजनों ने ठेकेदार समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए हरियाणा की मौली चौकी पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

परिवार का आरोप है कि हत्या के बाद बबलू के चेहरे को तेजाब से जलाया गया। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा था। पोस्टमाॅर्टम के बाद बीती शाम शव गांव पहुंचा। अंतिम संस्कार के बाद परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें