बिल्सी। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने बुधवार को सत्र 2025-26 में बीए में प्रवेश लेने वाले छात्र–छात्राओं की मेरिट सूची जारी कर दी है। प्राचार्य डाॅ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सूची में 84.4 से 61 प्रतिशत तक छात्र-छात्रा दोनों और 58.2 प्रतिशत तक छात्राओं को शामिल किया गया है। जिन छात्र-छात्राओं ने प्रथम मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है, वह दो से पांच जुलाई तक फीस जमा कर अपना प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर लें।
अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति जनजाति के छात्र-छात्राओं की मेरिट सूची का प्रकाशन पांच जुलाई को किया जाएगा। निर्धारित तिथि पर उपस्थित न होने की स्थिति में छात्र का प्रवेश नहीं होगा। प्रवेश छात्र-छात्राओं को समस्त मूल प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। प्राचार्य ने बताया कि छात्र-छात्राएं मेरिट सूची को काॅलेज की वेबसाइट www.gdcbilsi.org देख सकते है। संवाद