फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 कनेक्शन चेक किए, 2.50 लाख वसूले

Sat, 25 Jul 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीओ सदर छैल बिहारी ने बताया कि शहर में की गई छापामारी में 65 कनेक्शन चेक किए गए। सात कनेक्शन काटे गए और 2.50 लाख की वसूली की गई। दो कनेक्शन का लोड बढ़ाया गया। एक जगह बिजली चोरी होती पकड़ी गई। इस पर तत्काल शमन शुल्क वसूल कर छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि पांच हजार से अधिक वकाये पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आज बंद रहेगी नई सराय इलाके की बिजली
बदायूं। बिजली लाइनों को ठीक किए जाने के लिए शहर के नवादा फीडर से जुड़े नई सराय, रजीचौक, ब्राह्मपुर, पटियाली सराय आदि इलाके में बिजली सुबह 10 से दोपहर एक बाजे तक बंद रहेगी। यह जानकारी एसडीओ सदर छैल बिहारी ने दी।

संविदा बिजली कर्मियों ने विरोध में काली पट्टी बांधी
दबतोरी। बिजली विभाग के संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। वह ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे ठेकेदारों का विरोध कर रहे हैं।
बिजली विभाग में संविदा पर लाइनों पर काम कर रहे कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर काम किया। उनका कहना है कि वह आंदोलन पर हैं और निकट भविष्य में आंदोलन को तेज करेंगे। संविदा कर्मियों का नेतृत्व कर रहे राजेंद्र सैलानी ने बताया कि आसफपुर क्षेत्र में सभी संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। उनका कहना था कि ठेकेदारों को भुगतान के लिए 14 हजार प्रत्येक कर्मचारी को मिलते हैं, लेकिन उनको ठेकेदार केवल चार हजार रुपये ही देते हैं। इनका कहना है कि इस शांति पूर्ण विरोध के बाद भी उनके भुगतान को नहीं बढ़ाया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें