फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-राजस्थान से चोरी करके बेच रहे थे बाइक, दो ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस लाइन में ऑटोलिफ्टरों के साथ मौजूद पुलिस। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। अलापुर थाना पुलिस ने दो अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार किए हैं। उनके पास से चोरी की सात बाइक बरामद हुईं हैं। ये बाइक दिल्ली और राजस्थान के अलावा अन्य जगहों से चोरी करके लाई गईं थीं। इन्हें बदायूं और नजदीकी जिलों में बेचा जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों ऑटोलिफ्टर जेल भेज दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने गैंग का खुलासा करते हुए बताया कि अलापुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार किए हैं। पुलिस बृहस्पतिवार रात थाना क्षेत्र में म्याऊं रोड पर कनऊखेड़ा के नजदीक वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो लिफ्टर पकड़े गए। जब उनके पास मौजूद बाइक के कागजात चेक किए गए तो वह चोरी की निकलीं। उन्हें थाने ले जाया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की सात बाइक बरामद कर लीं। पूछताछ में ऑटोलिफ्टर ने अपने नाम उसहैत थाना क्षेत्र के गांव भंदरा निवासी रिफाकत उर्फ दद्दू और अलापुर के इस्लामगंज निवासी फारूख बताए।
एसएसपी ने बताया कि इनके पास से बरामद अधिकतर बाइक दिल्ली से चोरी करके लाई गईं थीं। एक बाइक राजस्थान और एक बाइक कासगंज से चोरी की गई थी। ये लोग बाइक कुछ दिन के लिए इधर-उधर छिपा देते थे। फिर उन्हें नंबर बदलकर और फर्जी कागजात बनाकर बेच देते थे। ये शातिर गैंग है। इनका कई राज्यों में जाल फैला हुआ है। ऑटोलिफ्टर फारूख का भाई दिल्ली से एक लूट के मामले में जेल जा चुका है, वहीं रिफाकत वाहन चोरी करता है। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों को शुक्रवार दोपहर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें