बिल्सी। नगर के पंजाब नेशनल बैंक के निकट मंगलवार की शाम दो तेज रफ्तार बाइकों में भिड़त हो गई। जिसमें एक युवक घायल हो गया। जिसका उपचार एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है।
नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी शिवा पाराशर बाइक से मोहल्ला साहबगंज की ओर से लौट रहा था। तभी पंजाब नेशनल बैंक के निकट आते ही उसकी बाइक सामने से आ दूसरी बाइक से भिड़ गई। इसमें शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसका उपचार एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। वहीं दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। संवाद