फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाइकें टकराईं, दो महिलाओं समेत चार लोग घायल

विज्ञापन
दातागंज क्षेत्र में बाइक की टक्कर में घायल महिलाएं मंजू व रीना। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
दातागंज। दो बाइकों के आपस में टकराने पर दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को दातागंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कोई बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जगुआसेई गांव की मंजूदेवी (36) पत्नी जगदीश और इसी गांव की रीना (25) पत्नी रविंदर पड़ोस के गांव हासीगंज के मोहित मिश्रा की बाइक से दातागंज आ रही थीं। रास्ते में खानपुर गांव की तरफ से आई बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर बैठीं दोनों महिलाएं और बाइक चला रहे मोहित मिश्रा (25) घायल हो गए। दूसरी बाइक बिनावर थाना क्षेत्र के गांव कादराबाद के तौफीक चला रहा था, दुर्घटना में वह भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें