फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दिनदहाड़े बाइकर्स गैंग ने सरेराह लहराये तमंचे, एक पकड़ा

विज्ञापन
पंडित जी पैट्रोल पंप के सामने तमंचा लहराते युवक को पकड़ती पुलिस व मौजूद लोग।स्रोत:जागरूक नगरिक
विज्ञापन
बदायूं। शहर के इंद्राचौक रोड पर पंडित पेट्रोप पंप के सामने बृहस्पतिवार दोपहर बाइकर्स गैंग के दो गुट भिड़ गए। इस दौरान एक गुट के युवक ने हवा में तमंचा लहराया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। उसका शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। शहर में बाइकर्स गैंग की दहशत है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे बाइकर्स गैंग के दो गुट आमने सामने आ गए। दोनों गुटों के युवकों में गाली गलौज होने लगे। मामला तूल पकड़ने पर मारपीट को होने लगी। इससे मौके पर भीड़ जुट गई। इसी बीच एक युवक ने तमंचा निकालकर कारतूस लोड किया। इसे देख भीड़ तितर बितर हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो कई युवक भाग निकले। पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विमल शर्मा निवासी गांव गुरगांव थाना मूसाझाग बताया है। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया हैं। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच झड़प हो गई थी। एक आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें