फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क पर पड़ी मक्का से फिसली बाइक, महिला गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। खितौरा-बिल्सी मार्ग पर सड़क पर पड़ी मक्का के कारण शनिवार शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव पालपुर मजरा बड़नौमी निवासी हीरावती पत्नी हेम सिंह अपने पुत्र गोपाल के साथ बाइक से गांव बरनी दवा लेकर घर लौट रही थीं। गांव के निकट सड़क पर बिखरी पड़ी मक्का पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया। हादसे में हीरावती गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनका पुत्र मामूली रूप से चोटिल हो गया।
घटना के बाद राहगीरों की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने सड़क पर फसल फैलाकर सुखाने की प्रवृत्ति पर नाराजगी जताते हुए इसे दुर्घटनाओं का कारण बताया।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सड़क पर सूख रही मक्का को हटाने के किसानों को निर्देश दिए गए थे। अगर अब भी उन्होंने मक्का नहीं हटाई है तो लेखपाल को भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें