बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के चंदौसी बदायूं मार्ग पर किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार इंटर के छात्र की देर रात मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र शादी कार्यक्रम में शामिल होकर बदायूं से घर लौट रहा था।
जनपद संभल थाना कुढ़फतेहगढ़ गांव खटेटा निवासी अनिकेत (18) पुत्र राजकुमार इंटर का छात्र था। वह शनिवार की देर शाम थाना सिविल लाइन में एक शादी समारोह में शामिल होने राहुल पैलेस में आया था। शादी का कार्यक्रम निपटाकर अनिकेत बाइक से देर रात अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह चंदौसी बदायूं मार्ग पर सैद सराय गांव के पास पहुंचा तो किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, सूचना मिलते ही परिजन भी रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
27जेएनडी07-रिफाइनरी सिलिंडरों को दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे से गुजारते हुए। संवाद