फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं-बिजनौर राजमार्ग पर शुक्रवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सतीश सिंह को चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा रात करीब 10 बजे वरामयखेडा़ और बसंतनगर के नजदीक हुआ। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव बरातेगदार निवासी सतीश सिंह (55) दिन में किसी कार्य से बदायूं गया था। लौटते में बाइक सवार सतीश को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। सूचना के बाद मृतक के घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कोतवाली फोन करके पुलिस को भी बुला लिया। पुलिस ने देर रात तक अज्ञात वाहन की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं लग पाया।
विज्ञापन

मृतक के घरवाले टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं लगने पर गुस्से में भी दिखे। उन्होंने हंगामा भी किया। पुलिस ने रात में पंचनामा भरने की औपचारिकता पूरी कर दी। राजनीतिक पैरोकारी की वजह से सतीश के शव का तड़के ही पोस्टमार्टम भी कर दिया गया। दरोगा सौरभ यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक के बारे में पता करने को जांच शुरू कर दी गई है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें