फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

Sun, 01 Mar 2026 11:45 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र में तेरहवीं भोज से लौट रहे बाइक सवार दंपती को ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर लग गई। हादसे में पति की मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन
सीएचसी में भर्ती घायल महिला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के वजीरगंज इलाके में आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। हादसा शनिवार रात करीब आठ बजे हुआ। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन सीएचसी पहुंच गए।  

विज्ञापन


वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव इटौआ निवासी नेत्रपाल (35 वर्ष) अपनी पत्नी के साथ कासगंज के गांव मोहनपुर-गोपालपुर में मौसा की तेहरवी संस्कार में शामिल होने बाइक से गए थे। देर रात वह घर लौट रहे थे। कस्बा वजीरगंज से निकलने के बाद मंगला माता कोल्ड स्टोरेज के पास आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक को टक्कर लग गई। हादसे में नेत्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर घायल हो गई। घायल का उपचार सीएचसी में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें