फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर। अलापुर थाना क्षेत्र के चौडेरा चौराहे के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार अलापुर के वार्ड-5 निवासी अरीद (24) पुत्र मोहम्मद रफीक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। चालक पिकअप वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बाइक और पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि अरीद किसी काम से बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अरीद गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें