फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ऑटो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ा ऑटो। संवाद
विज्ञापन
कादरचौक। कस्बे में पेट्रोल पंप के पास मंगलवार रात आठ बजे करीब तेज रफ़्तार ऑटो और बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी और ऑटो सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिजवाया है। युवक का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव रहीमुद्दीननगर निवासी अतर सिंह (35) पुत्र पंचू सिंह किसी काम से कादरचौक कस्बा गया था। उसकी बाइक के पीछे कादरचौक के गांव बरचाउ निवासी हरपाल बैठा था। कादरचौक कस्बे में पेट्रोल पंप के पास उसकी बाइक की सामने से आ रहे ऑटो से टक्कर हो गई।
जबरदस्त टक्कर में बाइक के परखचचे उड़ गए। हादसे में अतर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हरपाल सेमत ऑटो में सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर कादरचौक पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें