फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। थाना वजीरगंज क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हादसा थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव ब्यौली के पास रविवार रात हुआ। कासगंज जिले के थाना सोरों के गांव सहायपुर माफी निवासी शिशुपाल (25) पुत्र लोटनदास खेतीबाड़ी करता था। रविवार को वह वजीरगंज के मोहल्ला गोपालनगर स्थित अपनी ससुराल में साली की शादी में शामिल होने के लिए आया था। बताया जाता है कि शादी में शामिल होने के बाद वह बाइक से रात में ही वापस घर जा रहा था। रास्ते में ब्यौली गांव के पास उसकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें