फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती। तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

हादसा थाना क्षेत्र के रियोनाई गांव के पास रविवार रात आठ बजे हुआ। गांव लोथर निवासी सुनील (30) पुत्र सोनपाल खितौरा साप्ताहिक बाजार से खरीदारी करके घर लौट रहा था। रियोनाई भट्टे के पास से निकलते ही रियोनाई गांव के पास किसी वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
युवक पंजाब में रहकर पेंटर का काम करता था। दीपावली पर अपने घर आया था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। फिलहाल, परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें