फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के शेखूपुर ईदगाह के पास बुधवार की शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने पर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

आदर्श नगर निवासी अमन गुप्ता (34) पुत्र हरीश शंकर गुप्ता बाइक से किसी काम से घर से निकले थे। जैसे ही वह शेखूपुर ईदगाह के पास पहुंचे, उसी दौरान ककोड़ा मेले से लौट रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक सामने आ गई और टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि शव मोर्चरी के लिए भेजा गया है और वाहन कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। अमन की मौत की खबर लगते ही परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें