नगर के अंबेडकर चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक घोड़े से टकरा गई, जिसमें बाइक चालक की मौत हो गई। हादसा शनिवार शाम करीब छह बजे हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उझानी कोतवाली के गांव पालपुर निवासी 40 वर्षीय उदयवीर बाइक से खरीदारी करने उझानी आया था। उसकी तेज रफ्तार बाइक अंबेडकर चौराहे पर घोड़े से टकरा गई। हादसे में उदयवीर गंभीर घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उदयवीर को मृत घोषित कर दिया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचना दी। वह लोग भी मौके पर पहुंच गए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।