फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कछला में मकान निर्माण का कार्य कर बाइक से लौट रहे राज मिस्त्री व मजदूरों की बाइक सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हाे गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी है। साथ ही घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन




बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरासौल निवासी सूरज सिंह (35) पुत्र मैकू लाल राज मिस्त्री थे। शुक्रवार को वह उझानी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कछला में मकान निर्माण करने को बाइक से गए थे। शाम को काम खत्म करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे कि उसके साथ बाइक पर मजदूर किशनपाल (35) धर्मपाल व केशव (30) भी थे।



शुक्रवार की शाम छह बजे अल्लीपुर मढैया के पास सड़क किनारे खराब खड़ी पिकअप से बाइक टकरा गई। हादसे में सूरज व किशनपाल की मौत हो गई, जबकि केशव घायल हो गए। सूचना पर पहुंची उझानी पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। इस पर उनके रिश्तेदार मौके पर आ गए। पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि बाइक खड़ी पिकअप से टकरा गई, जिसमें दो लोगो की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया है। घायल का इलाज चल रहा है। बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें