फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज पर मृत सांड़ से टकराई बाइक, दो युवक घायल

विज्ञापन
दातागंज के सीएचसी में भर्ती दुर्घटना में घायल बाइक सवार। संवाद - फोटो : विकास प्राधिकरण सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद कारखानेदार व श्रमिक संगठन पदाधिकारी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
दातागंज। गंगा एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज के निकट सड़क पर मृत पड़े सांड़ से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर है। दोनों युवक संडीला से दिल्ली जा रहे थे। मोबाइल फोन डिस्चार्ज होने से घायल दोनों युवक चार घंटे से अधिक समय तक दुर्घटना स्थल पर ही पड़े रहे। बाद में यूपीडा की एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।
विज्ञापन


हरदोई जनपद के संडीला कस्बा निवासी विशाल (22 वर्ष) पुत्र भूरेलाल और कपिल (21 साल) पुत्र संतोष संडीला से बाइक से दिल्ली जा रहे थे। शुक्रवार की सुबह 4:00 बजे उनकी बाइक डहरपुर इंटरचेंज के निकट सड़क पर मृत पड़े सांड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। कपिल ने बताया कि उनके मोबाइल की बैटरी डाउन हो गई थी। इसलिए परिवार वालों को भी फोन भी नहीं कर पाए।
चार घंटे से अधिक समय तक वे लोग घटनास्थल पर ही पड़े रहे। बाद में यूपीडा की एंबुलेंस आई और उन्हें दातागंज सीएचसी में भर्ती करा दिया। इनमें विशाल की हालत गंभीर है। परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे के आसपास छुट्टा पशु अक्सर इधर-उधर भटकते रहते हैं। यह सांड़ भी सड़क पर आ गया था। किसी बड़ी गाड़ी से टकराकर उसकी मौत हो गई थी। शव रास्ते में पड़ा होने के कारण दोनों युवक हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें