फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाइक सवार बदमाशों ने युवती के गले से झपटी सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र में पिता और चाचा के साथ बाइक से घर लौट रही युवती के गले से पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश सोने की चेन झपटकर भाग गए। पीड़ित ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भगता नगला निवासी कल्यान सिंह पुत्र बनवारी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि दीपावली की शाम करीब पांच बजे वह चचेरे भाई नन्ने और बेटी प्रीती के साथ बाइक से सहसवान से गांव लौट रहे थे। सहसवान-सुकर्रा मार्ग पर कमनपुर मोड़ के पास पहुंचे, तभी पीछे से सफेद रंग की बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने प्रीती के गले से सोने की चेन झपट ली। अचानक हुई वारदात के बाद कल्यान सिंह ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन दोनों भगता नगला गांव की ओर तेज रफ्तार से भाग निकले। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बदमाशो की तलाश के लिए टीमें लगाई गई है। संवाद


मुख्य बाजार में दुकानदार से मारपीट, दुकान का सामान तोड़ा
- नशे में धुत आरोपी ने दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने पकड़कर थाने पहुंचाया
बदायूं। सहसवान नगर के मुख्य बाजार में दीपावली के दिन नशे में धुत एक युवक ने दुकानदार के साथ मारपीट कर दुकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। दिनदहाड़े हुई घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले गई। घटना के दौरान दुकान से कुछ कदम की दूरी पर पुलिसकर्मियों की तैनाती होने के बावजूद उनके मूकदर्शक बने रहने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

घटना रविवार शाम करीब तीन बजे विल्सनगंज चौराहे की है। नगर के मोहल्ला नयागंज निवासी गोविंद अपनी पुत्री के साथ रविवार शाम करीब तीन बजे विल्सनगंज चौराहे की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान नशे की हालत में पहुंचे एक युवक ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। गोविंद ने विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और दुकान में रखा सामान तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई। दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया और कोतवाली ले गई। बाद में गोविंद ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक मामले की जांच की कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें