बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित हिमगिरि कोल्ड स्टोरेंज के पास बाइक और ई-रिक्शा की भिड़त हो गई। जिसमें चाचा-भतीजा घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
गांव सुंदरनगर निवासी हरीकिशन और उनका भतीजा अभिषेक कुमार बाइक से बर्फ लेकर अपने गांव को जा रहे थे। हाईवे पर स्थित हिमगिरि कोल्ड स्टोरेंज के निकट जैसे ही उनकी बाइक पहुंची, तभी सामने से आ रहे ई-रिक्शा से भिड़ गई। जिससे बाइक सवार हरीकिशन और अभिषेक घायल हो गए। मौके पर पंहुची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा है। संवाद